फरीदाबाद: सेक्टर-37 क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की पुलिस ने जेवरात चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार
डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने की दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर प्रभारी जितेंद्र की टीम ने वर्ष 2019 के चोरी के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपी सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा इस मामले में आरोपी कासिम, शेख अक्सर, दानिश तथा राहुल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है l