तिलहर: कटरा में स्मैक तस्कर की ₹80 करोड़ की संपत्ति फ्रीज होने के बाद आज हुई नाप, बुलडोजर कार्रवाई की संभावना, जांच शुरू
दरअसल कटरा में स्मैक तस्कर रियाज खां उर्फ बाबू पडेरा की 80 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज होने के बाद अब उस पर बुलडोजर कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है। शनिवार को तिलहर सीओ, राजस्व और नगर पालिका की एक टीम तस्कर के घर, शोरूम और अन्य संपत्तियों पर पहुंची। पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व टीम ने स्मैक तस्कर की संपत्तियों की नापजोख की।