कानपुर: कल्याणपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने विधायक नसीम सोलंकी का जोरदार स्वागत किया
कल्याणपुर के बिठूर रोड चौराहे पर द्विवेदी ज्वेलर्स प्रतिष्ठान में सपा कार्यकर्ताओं ने सपा नेता सानू द्विवेदी के नेतृत्व में मंगलवार शाम 5 बजे सीसामऊ विधायक नसीम सोलंकी का जोरदार स्वागत किया। सपा नेता सानू द्विवेदी ने कहा नसीम सोलंकी ने चुनाव जीत का इतिहास रचा है और वर्ष 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनने जा रही है।