कानपुर: जर्जर पोल के नीचे गिरने से नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारी को अस्पताल में कराया गया भर्ती
मंगलवार 4 बजे नगरनिगम मार्ग प्रकाश विभाग का आउटसोर्स कर्मचारी जर्जर पोल से गिरकर घायल हो गया। बेहोशी की हालत में क्षेत्रीय पार्षद ने उसे प्राइवेट अस्पातल में भर्ती कराया गया,उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। जूही से पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया ने बताया कि जूही बंबुरिया में कई महीनों से स्ट्रीट लाइट खराब थी बनवाने के लिए नगर निगम आउटसोर्सिंग कर्मचारी को बुलाया था।