डुमरा: अवैध वसूली के विरोध में ऑटो चालकों का एकदिवसीय चक्का जाम, सड़क पर उतरे चालक, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
अवैध वसूली के विरोध में सोमवार को ऑटो चालकों ने एकदिवसीय चक्का जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया। हड़ताल के कारण जिले में ऑटो का परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऑटो चालकों का आरोप है कि विभिन्न स्थान पर उनसे लगातार अवैध रूप से पैसे की अवैध वसूली की जाती है