मांझी: मांझी सी एच सी में 110 गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच
Manjhi, Saran | Apr 9, 2026 मांझी सी एच सी में गुरुवार को विशेष शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं की ए एन सी जांच की गई । शिविर के दौरान ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। कुल 218 मरीज का पंजीकरण हुआ। जिन में 110 गर्भवती महिलाओं की विस्तृत जांच की गई। वहीं महिलाओं को टीटी का टीका, फोलिक एसिड और कैल्शियम की दवाई भी वितरण की गई।