होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन से पचमढ़ी टूर के लिए रवाना हुआ नर्मदापुरम युवा मंडल व सुरीला नर्मदापुरम का दल
नर्मदापुरम युवा मंडल एवं सुरीला नर्मदापुरम का संयुक्त दल शनिवार को नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन से पचमढ़ी भ्रमण के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर समूह के सभी सदस्य रेलवे स्टेशन पर उपस्थित रहे और उत्साह के साथ यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा पचमढ़ी के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन स्थलों का आनंद लेने की बात कही।