शामली: शामली जिले के दभेड़ी बुजुर्ग गांव के 2 लोगों को पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 12, 2026 शुक्रवार की शाम साढ़े 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झिंझाना थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव दभेड़ी बुजुर्ग निवासी सतेंद्र और ब्रजेश नाम के 2 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार ग्रामीणों के कब्जे से कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।