सदर: जार्जटाउन पुलिस ने 7 जिंदा बम के साथ दो वांछित आरोपियों को दबोचा, ऑटो भी बरामद: दोनों पर दर्ज हैं कई मुकदमे
Sadar, Allahabad | Jun 6, 2026
जार्जटाउन पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में वांछित दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी वारदात टाल दी। उनके कब्जे से 7 अवैध देशी जिंदा बम और एक ऑटो रिक्शा बरामद हुआ है।पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर SI बृजेश कुमार यादव की टीम ने CMP डाट पुल के पास छिदपुरा से राहुल मिश्रा और मनोज सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों थाना जार्जटाउन में मुकदमा है ।