बिंदकी: शहबाजपुर गांव में दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, सीएचसी से किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत शहबाजपुर गांव में दो बाइक की टक्कर में एक बाइक में सवार मुकेश कुमार उम्र 40 वर्ष पुत्र रामकृपाल निवासी ग्राम सरदारपुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल को गुरुवार को दोपहर करीब 12:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया। रेफर कर दिया गया।