चक्की: बदौली गांव का 18 वर्षीय सूरज बनना चाहता है अभिनेता, लोग कद-काठी के कारण चिढ़ाते हैं
Chakki, Buxar | May 22, 2026 कड़ी चुनौतियों के बीच अपने सपनों को साकार करने का जज़्बा रखने वाले 18 वर्षीय सूरज पासवान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। बदौली गाँव निवासी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले सूरज अपनी छोटी कद-काठी के बावजूद बड़े लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उनका सपना है कि वह एक सफल अभिनेता बनें और अपनी पहचान देशभर में स्थापित करें।