बागपत: बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल
Baghpat, Bagpat | May 19, 2026 मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे खेड़ा हटाना गांव निवासी छोटी पत्नी राजन बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वह प्लेटफार्म दो पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां पर मौजूद यात्रियों ने तुरंत महिला को संभाला और एंबुलेंस की सहायता से CHC बागपत पहुंचाया।