दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार बुलेट ने मां और दो बेटियों को मारी टक्कर, 6 वर्षीय बच्ची की मौत
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के काजीपुर बाजार में मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाजार से सामान लेकर घर लौट रही कुसुम देवी और उनकी दो बेटियों को तेज रफ्तार बुलेट ने टक्कर मार दी।
हादसे में कुसुम देवी, उनकी 6 वर्षीय बेटी संध्या और 8 माह की रीजा घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया।
घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में 6 वर्षीय संध्या ने दम तोड़ दिया।
बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
🔴 हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप।
#Kaushambi #सड़कहादसा #संदीपनघाट #काजीपुर #बुलेटहादसा Accident KaushambiNews BreakingNews
Manjhanpur, Kaushambi | Sep 9, 2026