कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य आरती मौर्य द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत पूजन के साथ किया गया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया।