हज़ारीबाग: डीसी हेमंत सती ने मैदान में दिखाया क्रिकेट का जज़्बा, ओमेगा कप T-10 में बढ़ा रोमांच
हजारीबाग के अन्नदा कॉलेज मैदान में चल रहे ओमेगा कप T-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। इस दौरान उपायुक्त हेमंत सती मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और अन्नदा कॉलेज टीम की ओर से मैदान में उतरकर शानदार खेल दिखाया। दूसरे दिन डीएक्स 11, नूरा टीम और जुम्बी 11 ने अपने-अपने मुकाबले जीते। डीसी हेमंत सती ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन औ