कानपुर: इंडिगो एयरलाइंस की अचानक हुई फ्लाइट कैंसिलेशन के कारण यात्रियों को उठानी पड़ रही हैं दिक्कतें
इंडिगो एयरलाइंस में क्रू की कमी और चेकइन सिस्टम में तकनीकी खामियों के चलते शनिवार को 11.30 बजे भी कानपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइटें निरस्त हो गई। ये तीनों फ्लाइटें शुक्रवार को भी निरस्त थीं और यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया था। भाई हैदराबाद के एक यात्री ने बताया की 11:41 पर उन्हें सूचना मिली थी की फ्लाइट रद्द करती गई है।