करौं: शिलान्यास के दो साल बाद भी सड़क अधर में, ग्रामीण परेशान डूमरतर से गोविन्दपुर पथ
Karon, Deoghar | Jun 7, 2026 करौं: डूमरतर से गोविन्दपुर पथ की विशेष मरम्मत का काम शिलान्यास के दो साल बाद भी शुरू नहीं हुआ है। 16 मार्च 2024 को तत्कालीन मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने इसका शिलान्यास किया था, लेकिन अब तक कोई निर्माण नहीं हुआ। यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे मरीजों, स्कूली बच्चों और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।