आरोन: रिजोदा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट दोनों पक्षों के छह लोगों पर आरोन थाना में मामला दर्ज
आरोन थाना क्षेत्र के रिजोदा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। एक पक्ष के फरियादी जयकुमार शर्मा निवासी गुलाबगंज आरोन ने उसकी जमीन की हकाई के दौरान मारपीट के आरोप लगाए। दूसरे पक्ष के रघुवीर यादव ने उसकी जमीन पर हकाई करने के आरोप लगाए। पुलिस ने 6 लोगो पर क्रास केस दर्ज कर जांच में लिया है।