बेगूसराय: BP स्कूल के पास नगर निगम ने बनाया वेंडिंग जोन, मेयर ने उद्घाटन कर दुकानदारों को किया व्यवस्थित
बीपी स्कूल के पास नगर निगम ने वेंडिंग जोन की स्थापना की. जिसका विधिवत उद्घाटन मेयर पिंकी देवी ने फीता काटकर किया. इस दौरान फुटकर दुकानदारों को व्यवस्थित करने का काम किया गया. इस मौके पर संबोधित करते हुए मेयर पिंकी देवी ने कहा कि पिछले दिनों नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. नगर निगम अतिक्रमण को हटाते हुए फुटकर दुकानदारों को व्यवस्थित किया.