बेगूसराय: कारगिल भवन में DM की अध्य्क्षता में स्वतंत्रता दिवस तैयारी को लेकर हुई समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश
कारगिल भवन में डीएम की अध्य्क्षता में स्वतंत्रता दिवस तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ की जायेगी. इसके लिये जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिये गणमान्य व्यक्तियों को इ-कार्ड के माध्यम से आमंत्रित किया जाएगा.