बेगूसराय: दिनकर भवन जीर्णोद्धार कार्य का DM ने किया निरीक्षण, लापरवाह पदाधिकारी को लगाई फटकार
दिनकर भवन रेनोवेशन कार्य का डीएम रोशन कुशवाहा ने निरीक्षण किया. इस दौरान कार्य में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी को जमकर फटकार लगाई. बताते चलें कि पिछले कई महीनो से दिनकर भवन के रेनोवेशन का काम चल रहा है. डीएम ने कहा कि दिनकर भवन रेनोवेशन का काम जल्द से जल्द पूरा करें, जिससे कि प्रशासनिक व कला संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित हो सके.