बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में जॉब कैम्प आयोजित, 16 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत हुआ चयन
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में जॉब कैम्प का आयोजन किया गया. जहां 50 रिक्तियों के विरुद्ध 16 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत स्थल पर चयन किया गया. इस बात की जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने बताया कि आज के जॉब कैम्प में क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण के प्रतिनिधि ने सभी बातों को बताया.