माखन नगर: गनेरा में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी
Makhan Nagar, Hoshangabad | May 22, 2026
शुक्रवार को गनेरा ग्राम में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि वाइन शॉप मंदिर, स्कूल, ग्राम आबादी भूमि और नर्मदा क्षेत्र के पास संचालित हो रही है, जिससे लोगों में आक्रोश है। ग्रामीण शराब की दुकान को नर्मदा नदी से 5 किलोमीटर दूर संचालित करने की मांग कर रहे हैं।