चंदनक्यारी अंतर्गत सियालजोरी थाना पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय कार्य करते हुए एक व्यक्ति का खोया हुआ मोबाइल बरामद कर उसे वापस लौटा दिया है। बाटबिनोर निवासी पटल गोराईं का मोबाइल करीब 6 महीने पहले गुम हो गया था। पटल गोराईं ने मोबाइल खोने के बाद थाने में आवेदन दिया था।