हुज़ूर: पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित पटेल नगर में एक हॉस्टल पर 8 युवकों ने पथराव कर फैलाई दहशत
Huzur, Bhopal | Jul 4, 2026 भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित पटेल नगर में शुक्रवार रात एक हॉस्टल पर करीब आठ युवकों ने पथराव कर दहशत फैला दी। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवीकैमरों में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की ।इनमें से कुछ के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कारवाई करते हुए धारा 151 के तहत जेल भेज दिया गया है।