दादरी: सेक्टर-53 से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता 3 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद किया, परिजनों ने किया आभार व्यक्त
नोएडा के सेक्टर-24 थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 3 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं तीन वर्षीय बच्ची सकुशल बरामद होने पर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। थाना प्रभारी ने बताया है की बच्ची को अथक प्रयास के बाद थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया है।