दादरी: सेक्टर-11 में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नोएडा के सेक्टर-11 में मंगलवार को दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में मारपीट होने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही मारपीट करने वाले आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।