तिर्वा: ठठिया इलाके में अवैध खनन पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो हाइड्रा और एक डंपर किया सीज
Tirwa, Kannauj | Apr 13, 2026 कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के ओसेर गांव में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हाइड्रा मशीनों को पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे खनन अधिकारी ने दोनों हाइड्रा को सीज कर दिया।इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर रॉन्ग साइड से आ रहे एक डंपर को भी रोका। जांच में डंपर बिना नंबर प्लेट के पाया गया, जिसके चलते उसे भी सीज कर दिया गया।