करपी: करपी थाना के प्रवेश द्वार पर रोको टोको अभियान चलाया गया
Karpi, Arwal | Jun 11, 2026 करपी थाना के प्रवेश द्वार पर गुरुवार को शाम 4:00 बजे रोको टोको अभियान चलाया गया। पुलिस पदाधिकारी के द्वारा दो पहिया वाहन चालकों की कागजात एवं हेलमेट की जांच की गई। पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए दो पहिया वाहन चालक रास्ता बदलकर भागते नजर आए।