रिज़र्व पुलिस लाइन महोबा में होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं निःशुल्क दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में डॉ. सुरेन्द्र कुमार अपनी टीम सहित उपस्थित रहे। शिविर के दौरान पुलिस लाइन परिसर में आवासित पुलिस कर्मियों, पुलिस पेंशनर्स, उनके परिजनों एवं बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया।