बिक्रम: बिक्रम में भारतीय जनता पार्टी बिक्रम मंडल की कार्यसमिति की पहली बैठक हुई आयोजित
Bikram, Patna | May 25, 2025 बिक्रम में स्थित काली मंदिर के पास सामुदायिक भवन में रविवार की दोपहर 12 बजे भारतीय जनता पार्टी बिक्रम मंडल के द्वारा मंडल कार्यसमिति की पहली बैठक आयोजित की गई। जिसमें भाजपा के कई नेतागण और सक्रीय सदस्य उपस्थित रहें। बता दें की बैठक में प्रधानमंत्री के बिहार में आगमन को लेकर बिशेस चर्चा किया गया। इसके साथ ही अन्य कार्यक्रमों को लेकर बातचीत किया गया।