मंझनपुर: गढ़ी बाजार में बकरीद पर भाईचारे का पैगाम, मौलवी हसनैन ने कहा- गाइडलाइन का पालन करें, अफवाहों से रहें दूर
कौशाम्बी में आगामी बकरीद पर्व को लेकर गढ़ी बाजार थाना पश्चिम शरीरा स्थित ईदगाह के मौलवी मो. हसनैन ने क्षेत्रवासियों से सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का पर्व है, इसलिए सभी लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएं और शासन-प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन करें।