हरदा: ग्राम दुलिया में माचक नहर फोड़ी, पानी चोरी की आशंका, मौके पर मिले सबूत
Harda, Harda | Apr 27, 2026 ग्राम दुलिया में माचक नदी के पास स्थित माचक नहर को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फोड़ने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना देर रात लगभग 3 बजे की बताई जा रही है, जिसमें करीब 15 लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नहर को इस उद्देश्य से क्षतिग्रस्त किया गया कि पानी को नदी के रास्ते मोड़कर चोरी किया जा सके।