राजगढ़: सुरेर के पास 12वीं के छात्र-छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
Rajgarh, Alwar | Apr 11, 2026 अलवर: राजगढ़ क्षेत्र में सुरेर के पास शुक्रवार तड़के 12वीं के छात्र-छात्रा ने अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। छात्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिसके पिता कैंसर से पीड़ित हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों प्रेम संबंध में थे और परिवार के दबाव में थे।