दतिया: ग्राम ककरौआ में प्रताड़ना से तंग आकर किशोरी ने कीटनाशक दवा खाकर की थी आत्महत्या, आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज
Datia, Datia | Sep 10, 2024 ग्राम ककरौआ में 27 अगस्त को एक नाबालिग किशोरी ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जांच के आधार आत्महत्या को मजबूर करने वाले युवक मामला दर्ज किया है। मंगलवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया कि 27 मई को नाबालिग किशोरी ने ग्राम ककरौआ निवासी युवक की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की थी। जिसको लेकर पुलिस ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज किया है।