मुज़फ्फरनगर: तीन दिन की मूसलाधार बारिश का कहर, दो कच्चे मकान गिरे, सोते वक्त ढहा मकान, बाल-बाल बचा पूरा परिवार, एक भैंस की हुई मौत
मुजफ्फरनगर में लगातार तीन दिनों की मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। चरथावल क्षेत्र के दधेडू खुर्द और दधेडू कला गांव में दो कच्चे मकान भरभराकर गिर गए। दधेडू खुर्द में सो रहा परिवार समय रहते बाहर निकल गया और बाल-बाल बच गया, जबकि दधेडू कला में मलबे में दबकर एक भैंस की मौत हो गई। दोनों परिवारों को भारी नुकसान हुआ है। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।