चंडी: डा0 रामराज सिंह महिला कॉलेज में पूर्व शिक्षा मंत्री डा. रामराज सिंह की जयंती मनाई गई
डा0 रामराज सिंह महिला कॉलेज में गुरुवार की सुबह दस बजे पूर्व शिक्षा मंत्री डा. रामराज सिंह की जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रखण्ड के शिक्षाविदों, समाजसेवी व अन्य बुद्विजीवी वर्ग के लोगों ने उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। इस मौके पर समाजसेवी उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा की पूर्व शिक्षा मंत्री डा0 रामराज सिंह समाज के सच्चे हितैषी थे।