चंडी: जैतीपुर गांव में अज्ञात चोरों ने खिड़की से प्रवेश कर ₹5 लाख के गहने और ₹25 हजार नगद चुराए
Chandi, Nalanda | Sep 28, 2025 चंडी थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव में चोरों ने मकान की खिड़की से घर में प्रवेश कर करीब 5 लाख रुपए के गहने व 25 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में रविवार की सुबह 9 बजे थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित विकास कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम करीब छह बजे पत्नी चाय बना रही थी। हम छत पर थे। इसी दरम्यान खिड़की से चोर अंदर