पटना ग्रामीण: आरक्षण विवाद पर पटना एयरपोर्ट पर बोले तेजस्वी यादव, कहा- पीएम मोदी को जानकारी का अभाव है
आरक्षण विवाद को लेकर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि पीएम मोदी को जानकारी का अभाव है। कर्पूरी ठाकुर जी को उन्होंने जरूर भारत रत्न दिया, लेकिन उन्हीं के विचारों का ये लोग विरोध कर रहे हैं। जब पहली बार कर्पूरी जी सीएम बने थे तो जितनी भी सामाजिक तौर पर पिछड़ी जातियां थी सबको आरक्षण दिया था।