पटना ग्रामीण: वीरचंद पटेल स्थित होटल अशोका के पास ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू
वीरचंद पटेल स्थित होटल अशोका के पास एमएलए फ्लैट रोड के कॉर्नर पर स्थित ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। स्थानीय दुकानदारों ने पहले आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन, ट्रांसफॉर्मर के नीचे रखे कपड़ों में आग पकड़ी ली। धुआं निकलने लगा। इस बीच दमकल को इसकी सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग काबू पाया।