गुना नगर: रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए सिंगल विंडो होने से यात्रियों को हो रही परेशानी, वीडियो वायरल, शिकायत दर्ज
गुना रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना से चमक दमक के बीच मूलभूत सुविधाओं से परेशान है। वायरल वीडियो में यात्री सेवा संगठन के सुनील आचार्य ने 18 मई को बताया, टिकट के लिए एक विंडो चालू है सुबह 9:00 से दोपहर तक आधा दर्जन यात्री गाड़ी होती है यात्रियों की भीड़ रहती है। दो विंडो और टिकट मशीन चालू रहना चाहिए। भोपाल जबलपुर रेल मंडल को वीडियो भेजी शिकायत की है।