हरदोई: हरदोई में नारी शक्ति का उत्साह दिखा, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली स्कूटी रैली
Hardoi, Hardoi | Apr 15, 2026 भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार आगामी 16 से 18 अप्रैल तक संसद के विशेष सत्र में 'नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम' पारित कराने जा रही है। इस अधिनियम के तहत महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण कानूनी रूप से अधिकारपूर्वक देने का प्रावधान है। सरकार के इस निर्णय का व्यापक स्तर पर स्वागत किया जा रहा है।