मुज़फ्फरनगर: आयुष मलिक ने धर्मांतरण के नाम पर फैलाया भ्रम, AI से बनाया फर्जी वीडियो, ग्राम प्रधान बबलू उर्फ जुबेर गिरफ्तार
पुलिस ने एआई से तैयार किए गए कथित फर्जी धर्मांतरण वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में ग्राम प्रधान बबलू उर्फ जुबेर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वीडियो में शामली निवासी आयुष मलिक के धर्मांतरण का भ्रामक दावा किया गया था। साइबर जांच में वीडियो फर्जी पाया गया। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।