बूंदी: सरकारी स्कूल पढ़ाई में निजी से आगे, जल्द लागू होगा संस्कारों वाला सिलेबस, राजस्थान शिक्षा में देश में तीसरे नंबर पर
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान में शिक्षा का स्तर लगातार सुधर रहा है। हम सभी की भागीदारी और प्रयासों से ही राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में देश में तीसरे स्थान पर आ गया है। आज सरकारी स्कूल पढ़ाई और गुणवत्ता के मामले में निजी विद्यालयों से कहीं आगे निकल चुके हैं। शिक्षा मंत्री श्री दिलावर गुरुवार को पेच की बावड़ी के राजकीय