बेंगाबाद: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के जमुनियाटांड़ बलियाडीह निवासी विवाहिता आराशिला मुर्मू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार शाम 6 बजे इसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। बताया गया कि दीपक मरांडी की पत्नी आराशिला मुर्मू का पति से मामूली बात पर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद इसने आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता का नाम सोना लाल मुर्मू है।