दमोह: अथाई में कार्यकर्ताओं संग सुनी 'मन की बात', विधायक जयंत मलैया बोले- प्रधानमंत्री का संदेश हर घर तक पहुंचाएं
Damoh, Damoh | Jun 28, 2026 दमोह विधानसभा के ग्रामीण मंडल अथाई में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में विधायक जयंत मलैया ने कहा कि 'मन की बात' समाज को सकारात्मक दिशा देने और प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।