बिक्रम: बिक्रम के किसान जय सिंह ने बिना कांटों वाले नींबू से कमाई कर प्राकृतिक खेती को बनाया मिसाल
Bikram, Patna | May 6, 2026 बिक्रम प्रखंड स्थित दतियाना गांव के 70 वर्षीय किसान जय सिंह ने प्राकृतिक खेती अपनाकर नई मिसाल पेश की है। उन्होंने बिना कांटों वाले नींबू की खेती शुरू की, जिससे देखभाल और कटाई में आसानी होती है। उनके पास करीब 75 नींबू के पौधे हैं, जिनसे वे सालाना लगभग 70 हजार रुपये तक की आमदनी करते हैं। साथ ही अन्य फलों की खेती से उनकी कुल आय लाखों रुपये तक पहुंचती है। किसान