मयूर विहार: मयूर विहार :- लूटपाट के इरादे से हथियार लेकर घूम रहे चार बदमाशों को न्यू अशोक नगर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना पुलिस की टीम ने वसुंधरा एंक्लेव और दल्लुपुरा से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों के पास से अवैध हथियार बरामद हुआ है. पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी मोहम्मद जफर,सलमान,फुरकान और जीशान के तौर पर हुई है.