गड़हनी: हदियाबाद गांव में खेत में मोटर चालू करते समय एक किसान की मौत, घर में मातम छाया
गड़हनी प्रखंड अन्तर्गत हदियाबाद गांव में खेत में मोटर स्टार्ट करने के दौरान एक 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। किसान हदियाबाद गांव निवासी स्व भुनेश्वर सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह थे।उनका भाई पूर्व मुखिया रिंटू सिंह ने बताया कि खेत में अकेले गए थे और मोटर चालू के क्रम में करेंट के चपेट में आ गए और वही पर उनकी मौत हो गई साथ ही बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही बताया