बालोद: बालोद के यशवंत जैन को भाजपा प्रदेश संगठन में अहम दायित्व मिला, बने प्रदेश महामंत्री, समर्थकों में खुशी की लहर
Balod, Balod | Aug 13, 2025 बालोद जिला के कद्दावर नेता ओजस्वी वक्ता यशवंत जैन को भाजपा का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर आज बुधवार को दोपहर 1 बजे मिलते ही बालोद में उनके निवास में समर्थको का बधाई देने तांता लग गया वहीं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरे शहर के चौक चौराहो में जमकर आतिश बाजी कर मिठाई बांटते नजर आए।